सोने का भाव आज पहली बार 65,000 रुपए के पार पहुंच गया। सोने में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और 10 ग्राम सोना 556 रुपए महंगा होकर 65,049 रुपए हो गया है।
वहीं चांदी में भी आज बढ़त देखने को मिल रही है। ये 411 रुपए महंगी होकर 72,121 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 71,710 रुपए पर थी। चांदी ने बीते साल 4 दिसंबर को 77,000 का ऑलटाइम हाई बनाया था।
सोने में तेजी के 4 कारण:
2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका
शादी के सीजन से सोने की डिमांड बढ़ी
डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आई है
दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे