मध्यप्रदेश से बड़ी खबर, BJP में नहीं जाएंगे कमलनाथ, नकुलनाथ और कुछ विधायक छोड़ सकते हैं कांग्रेस का साथ

पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल होने को लेकर काफी चर्चा में आ रहे है | लेकिन आपको बतादे की मध्य प्रदेश से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है कि पूर्व सीएम कमलनाथ बीजेपी में शामिल नहीं होंगे | कमलनाथ ने राहुल गांधी से बात करने के बाद अपना फैसला बदला लेकिन उनके सांसद बेटे नकुलनाथ और कुछ विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं |

Madhya Pradesh Politics News

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी में शामिल होने के फैसले को बदल दिया है | उन्होंने यह निर्णय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से बात करने के बाद लिया | अब वे पहले की भांति कांग्रेस पार्टी में ही रहने का फैसला किया है | सूत्र बताते हैं कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पहले ही उनके बीजेपी में जाने की अटकलों को खारिज कर चुके हैं | 18 फरवरी को पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर मुलाकात की | सज्जन वर्मा ने कहा कि कमलनाथ आज भी कांग्रेस में हैं, कल भी कांग्रेस में हैं, लेकिन, परसों का पता नहीं |

कांग्रेस में आज है, कल हैं, परसों का पता नहीं

पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा और कमलनाथ की मुलाकात 30 मिनट तक चली | मुलाकात करने के बाद पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि कमलनाथ से कुछ बिंदुओं पर चर्चा हुई है | पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भी उनसे बात हुई है | मैं 40 साल से उनके साथ हूं | जहां कमलनाथ होंगे मैं वहीं रहूंगा | सज्जन वर्मा ने कहा कि कमलनाथ आज भी कांग्रेस में हैं, कल भी कांग्रेस में हैं, लेकिन, परसों का पता नहीं | हमारी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से कोई नाराजगी नहीं है, वो अपना बच्चा है | अभी उनका ध्यान 29 लोक सभा सीटों पर है | वे जातीय समीकरण बना रहे हैं | किन लोगों को टिकट देना इस पर ध्यान है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top