PM मोदी ने कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का किया उद्घाटन, 520 मीटर का सफर 40 सेकेंड में होगा पूरा

देश की पहली अंडरवॉटर मेट्रो ट्रेन नदी के नीचे से गुजरने वाली है | ये किसी चमत्कार से कम नहीं है | देश के इंजीनियरों ने वो कमाल कर दिखाया है जिसे दुनिया सलाम कर रही है | क्योकि भारत से पहले केवल पानी के नीचे मेट्रो रूट लंदन और पेरिस में ही बना है | लेकिन अब भारत के कोलकाता शहर में पहली बार हुगली नदी के नीचे से मेट्रो दौड़ने जा रही है | आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत कि पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन कर देश का डंका दुनिया मे फिर बजा दिया है | कोलकाता में नदी के नीचे बने अंडरग्राउंड मेट्रो को तैयार करने में 157 करोड़ रुपये का खर्च आया है | यह मेट्रो जमीन से 33 मीटर नीचे और हुगली नदी के तल से 13 मीटर नीचे बनी ट्रैक पड़ दौड़ेगी | वही 1984 में देश की पहली मेट्रो ट्रेन भी कोलकाता उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर में दौड़ी थी | और अब 40 साल बाद एक बार फिर यहीं से देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो रेल चलेगी | इसके लिए हावड़ा स्टेशन से महाकरण स्टेशन तक 520 मीटर लंबी टनल बनाई गई है, जिसमें दो ट्रैक बिछाए गए हैं | मेट्रो ट्रेन इस टनल को 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सिर्फ 45 सेकेंड में पार कर लेगी | इससे हावड़ा और कोलकाता की कनेक्टिविटी बेहतर होगी | और रोज 7 से 10 लाख लोगों का सफर आसान होगा |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top